{"_id":"5b478d924f1c1bc3248b5e1a","slug":"151531415954-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सा केंद्र में नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सा केंद्र में नहीं मिले डॉक्टर
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्सा केंद्र
में नहीं मिले डॉक्टर
क्रासर
- खुरपका व मुंहपका से संक्रमित हैं करीब 24 मवेशी
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। राघवपुर गांव में खुरपका व मुंहपका से संक्रमित मवेशियों को पशु चिकित्सालय हसवांपुर में इलाज नहीं मिल रहा है। किसानों को पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। गांव में करीब 24 मवेशियों का इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया।
राघवपुर गांव निवासी राजकुमार की गाय, शिवप्रसाद की तीन भैंस, पुजारी की दो भैंस, सत्यदेव की तीन गाय व दो भैंस , परशुराम की दो गाय व चार भैंस, रामकिशोर की एक गाय दो भैंस, खुशीराम की एक भैंस, ननकऊ की दो भैंस एक गाय, रामसुमिरन की दो गाय दो बछिया बीते कई दिनों से खुरपका व मुंहपका बीमारी से ग्रसित हैं। इन लोगों ने कहा हसवापुर पशु चिकित्सा केंद्र पर मवेशी लेकर पहुंचने पर कोई चिकित्साकर्मी नहीं मिला। मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण नहीं किया गया है। मवेशियों का इलाज निजी डॉक्टर से कराया गया। पशु चिकित्साधिकारी त्रिवेदीगंज ओपी सिंह ने कहा हसवापुर में पशु चिकित्सक बिपाशा सिंह की तैनाती है। गलाघोंटू की बीमारी क्षेत्र में नहीं है। अन्य संक्रामक बीमारी हो सकती है, टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा।