{"_id":"5b478d8a4f1c1bc6248b5f89","slug":"151531415946-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव देख ईओ ने जताई नाराजगी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव देख ईओ ने जताई नाराजगी, लगाई फटकार
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव देख ईओ ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इस बार पहली बार हुई बारिश में शहर मेें कई जगह जलभराव देखने को मिला। बारिश में ही ईओ ने शहर के कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। नाली चोक होने व जलभराव देख उनके तेवर सख्त हो गए। सफाई नायक व मेट को फटकार लगाई और चोक नाली को साफ कराकर जलनिकासी कराई।
गुरुवार की दोपहर जैसे ही बारिश हल्की हुई, नगरपालिका ईओ ने कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। छाया चौराहा, बेगमगंज, घंटाघर, माल गोदाम रोड, पीरबटावन, फैजाबाद रोड का हाल देखा। यहां पर नाली चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा था। फैजाबाद रोड पर अधिक जलभराव होने से ईओ भड़क उठी और सफाई नायक से पूछा कि नाला सफाई के बाद भी जलनिकासी क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने फटकार लगाते हुए जलनिकासी तुरंत कराने के आदेश दिए।