{"_id":"5ccf309fbdec2207514f229b","slug":"141557082271-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला व ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला व ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज से पलटा ट्रक, चालक की मौत
बाराबंकी। हाईवे बाईपास पर एक ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई और खलासी घायल हो गया। वहीं अयोध्या में दो दिन पूर्व हुए हादसे में घायल एक महिला की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर बड़ेल के पास शनिवार देर रात एक ट्रक अचानक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक सिराजुद्दीन (32) पुत्र मुजीमिल खान निवासी ग्राम अंधौपुर जनपद गाजीपुर की मौत हो गई। खलासी अमित यादव (28) निवासी ग्राम मरदा जनपद गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं जनपद अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बकौली की रहने वाली सुंदारा देवी (60) तीन मई को हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी। महिला को सीएचसी बनीकोडर के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान सुंदारा की मौत हो गई। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना पर मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।