{"_id":"5ccf3085bdec2207315b5178","slug":"141557082245-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहा सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहा सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहा सफाईकर्मी निलंबित
बाराबंकी। एक विशेष राजनीतिक दल के प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया। कर्मचारी द्वारा प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग ने डीएम व सीडीओ को भेज दी है।
विकास खंड हरख के ग्राम पंचायत टेसुवा सलेमचक में सफाईकर्मचारी दुर्गेश कुमार को 2009 में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान दुर्गेश कुमार ने एक दल के प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहे थे। इसी बीच सफाईकर्मी का एक प्रचार का फोटो ग्राम प्रधान जयभानु के सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर वायरल किया गया। इसकी भनक विभाग को लगते ही इसकी जांच कराई और मामला सही पाया।
इसके बाद डीपीआरओ ने सरकारी कर्मचारी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाने के बाद उसे निलंबित कर दिया। इसकी रिपोर्ट डीएम व सीडीओ को भेेज दी गई है। डीपीआरओ अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक सफाई कर्मचारी द्वारा एक प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार में लगे होने का फोटो वायरल हुआ था। जांच के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।