फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अध्यक्ष के 9 व सभासद के 72 पदों पर आधी आबादी का दबदबा

अध्यक्ष के 9 व सभासद के 72 पदों पर आधी आबादी का दबदबा

Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के 9 व सभासद के 72 पदों पर आधी आबादी का दबदबा
नौ अध्यक्ष, 72 सभासद व सदस्य महिलाएं
विज्ञापन

- 37 युवा प्रत्याशियों ने भी दर्ज की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष के 70 व सभासद के 40 फीसद पदों पर आधी आबादी का कब्जा रहा। नगर पालिका से लेकर नगर पंचायतों में अजेय बढ़त लेकर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। चुनाव में जहां उम्र दराज लोगों को तरजीह मिली वहीं युवा भी अपनी जीत दर्ज कराने में पीछे नहीं रहे। इनमें से कई प्रत्याशियों ने दोबारा व तीबारा जीत का परचम फहराया है।
जिले में नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 13 पदों पर अध्यक्ष व 181 सभासद पद के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए है। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद पर शशी श्रीवास्तव, नगर पंचायत बंकी से अंशू सिंह, सुबेहा से शहनाज, सतरिख से मुमताज बेगम, सिद्घौर से प्रेमावती, बेलहरा से कुरैशा बेगम, जैदपुर से चांद बीबी, हैदरगढ़ से पूजा दीक्षित व फतेहपुर से रेशमा ने जीत दर्ज कर 70 फीसद सीटों पर दबदबा कायम रखा। वहीं सभासद के पदों पर टिकैतनगर से रीता, रेखा, जरीना, शमा परबीन। सिद्घौर से खतीजा बानो, सुशीला देवी व जेबाबानो। दरियाबाद से राजकुमारी, शाहीन, रेशमा बानो, सुधा, हसरतुल निशां। जैदपुर से मीरा देवी, शीतला देवी, जाहिरा खातून, नाजनी, अंजुम बानो। देवा से अनीता देवी, रुबीना खातून, शाइमा बानो, रुकसार खातून। सतरिख से मीरा देवी, नूरबानो, रूबी देवी, पुष्पा देवी। बंकी से सन्नो, सोनी, प्रिया गुप्ता, शशी कला, मैशरजहां। सुबेहा से शेमा, शशी, अकीला, शमांपरबीन। रामनगर से राजकुमारी गौतम, चित्रा, इशरतजहां, रूखसार, पूनम शर्मा। बेलहरा से मुन्नीदेवी, शबनम, मीरादेवी, चंद्रवती, संतोष कुमारी। हैदरगढ़ से शिव देवी, शबनम, फरीदा बानो, अर्पणा अवस्थी। फतेहपुर से सरिता, आशा देेवी, मनोरमा, शाहिना परबीन, इशरतजहां, नूरजहां आदि ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इन युवाओं ने दिग्गजों को दी मात
नगर पंचायत बेलहरा में सबसे ज्यादा 13 युवा सभासद हैं। इनमें मुन्नी देवी, अय्याज खां, तावेज खां, अखिलेश, संतोषी रावत, कपिल सिंह, आदर्श मिश्रा, शबनम, हसीना बानो, निजामुद्दीन, चंद्रावती, रामनरायन आदि शामिल हैं। वहीं नगर पालिका नवाबगंज से सभासद में रोहिताश्व, अनूप कुमार व छाया पटेल। सतरिख से हरिओम शुक्ला,सिद्घौर से इस्लाम, अभिषेक, दिनेश, जेबाबानो, अखिलेश। दरियाबाद से अमरेश यादव, सुधा। देवा से लक्की निगम, शाफे जुबेरी। रामनगर से राजन त्रिपाठी। जैदपुर से सूफियान, साहेआलम, ताहिर, मदनी, नाजरीन। हैैदरगढ से ओम प्रकाश व सुबेहा से शशी। टिकैतनगर से रेखा व फतेहपुर से राहिल व बंकी सेेे प्रिया गुप्ता आदि युवाओं ने दिग्गजों को टक्कर देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed