{"_id":"5cd32784bdec22075a3bcd99","slug":"111557342084-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा मैच न हुआ तो आईरिस स्कैनर से मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा मैच न हुआ तो आईरिस स्कैनर से मिलेगा अनाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगूठे का मिलान न हुआ तो आइरिस स्कैनर से मिलेगा अनाज
बाराबंकी। कोटे की दुकान से अनाज वितरण के दौरान कार्डधारकों का अंगूठा मशीन में मैच न होने के चलते दिक्कतें उठानी पड़ती है। यह समस्या अगले माह से दूर हो जाएगी। अंगूठे का मिलान न होने की दशा में कोटेदार आइरिस स्कैनर के जरिए अनाज का वितरण कर सकेंगे।
जिले के आपूर्ति विभाग के जरिए प्रतिमाह छह लाख 65 हजार 482 कार्डधारकों सास्तेदर से निर्धारित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जाता है। इनमें एक लाख 13 हजार 883 अंत्योदय और पांच लाख 51 हजार 599 पात्र गृहस्थी के कार्डधारक शामिल हैं। प्रतिमाह अनाज वितरण के दौरान अक्सर कई कार्डधारकों के अंगूठा पॉस मशीन में मैच न होने के चलते परेशानी होती है। हालांकि शासन के निर्देश पर कार्डधारक को अंगूठा मैच न होने की दशा में भी अनाज मुहैया कराया जाता है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आपूर्ति विभाग अब कोटेदारों को आइरिस स्कैनर देने जा रहा है। अगले माह से कोटेदारों को यह स्कैनर उपलब्ध कराए जाने की तैयारी चल रही है। डीएसओ संतोष शाही के मुताबिक कोटेदार अगले माह आईरिस स्कैनर का प्रयोग शुरु कर देंगे। अंगूठा मैच न होने पर स्कैनर के जरिए कार्डधारकों के आंखों से पहचान की जाएगी। मतगणना के बाद कोटेदारों में आईरिस स्कैनर का वितरण कर दिया जाएगा।