फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आज से मतदाता पुनरीक्षण शुरु, 04 जनवरी तक चलेगा

आज से मतदाता पुनरीक्षण शुरु, 04 जनवरी तक चलेगा

Fri, 31 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आज से मतदाता पुनरीक्षण शुरु, 04 जनवरी तक चलेगा
आज से मतदाता पुनरीक्षण शुरू, 4 जनवरी तक चलेगा
विज्ञापन


क्रासर

- तैयार हुई तिथिवार कार्ययोजना
अमर उजाला ब्यूूूरो
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के अपडेट को लेकर आज से कार्यवाही शुरू हो रही है जो 4 जनवरी तक चलेगी। इस बीच सूची का प्रकाशन, दावे आपत्तियां, गांव व निकायों में बैठक कर सूची को पढ़कर उसका सत्यापन के साथ ही राजनैतिक दलों के साथ बैठक आदि की कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस संबंध में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें कोई भी मतदाता 31 अक्टूबर तक कार्यालय में दावे आपत्तियां कर सकता है। जबकि आयोग के निर्देश पर विशेष तीन तिथियों 13 सितंबर, 10 व 24 अक्टूबर को गांवों व निकायों में एक कई स्थानों मतदाता सूची को पढ़ा जाएगा और मतदाताओं का सत्यापन की कार्रवाई निष्पादित की जाएगी। श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि आयोग के निर्देश पर पांच विशेष तिथियों 9 व 23 सितंबर के साथ ही 7, 14 व 28 अक्टूबर को कैंप लगाकर दावे आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम कड़ी में 4 जनवरी 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी उपजिला मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-----------------
गैर इरादतन हत्या में
पांच साल की सजा
बाराबंकी। गैर इरादतन हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश जगदीश प्रसाद उपाध्याय ने अभियुक्त को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजकुमार वर्मा ने बताया कि अवधेश यादव उर्फ रंजीत यादव की पत्नी सरोज कुमारी नाराज होकर अपने मायके कैमई अपने पुत्र अर्पित यादव व लक्ष्मी यादव के साथ रह रही थी। 13 जुलाई 2017 को उसे सूचना मिली कि उसके पांच वर्षीय पुत्र अर्पित यादव को उसके मामा अरविंद यादव, नानी नीता व मां सरोज कुमारी ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने केवल अभियुक्त अरविंद यादव के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय पर प्रस्तुत किया था। कुल सात गवाह परीक्षित हुए। मामले का निस्तारण करते हुए न्यायालय ने अभियुक्त अरविंद यादव को पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed