फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मतदान को शांतिपूर्ण कराने की चुनौतियों के गुर सीखेंगे चार ट्रेनी आईपीएस

मतदान को शांतिपूर्ण कराने की चुनौतियों के गुर सीखेंगे चार ट्रेनी आईपीएस

Mon, 06 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतदान को शांतिपूर्ण कराने की चुनौतियों के गुर सीखेंगे चार ट्रेनी आईपीएस
शांतिपूर्ण मतदान के गुर सीखेंगे चार ट्रेनी आईपीएस अफसर
विज्ञापन

बाराबंकी। मतदान को शांतिपूर्ण कराने की चुनौतियों के गुर सीखने चार ट्रेनी आईपीएस ने जिले में अपनी आमद दर्ज कराई है। एसपी अजय साहनी के संरक्षण यूपी कैडर के यह सभी आईपीएस मतदान की बारीकियां सीख रहे हैं। मतदान के एक दिन पहले यह आईपीएस पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव की तैयारियों का हाल जाना।


लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के कंधों पर कितनी जिम्मेदारी होती है और वह इस चुनौती से कैसे निबटते हैं। इसके गुर सिखने के लिए शासन ने यूपी कैडर के चार ट्रेनी आईपीएस प्लाश बंसल, सूरज राय, संदीप कुमार मीना प्रथम व संदीप कुमार मीना द्वितीय को जिले में भेजा गया है। अपनी आमद जिले में कराने के बाद यह ट्रेनी आईपीएस एसपी अजय साहनी के साथ मतदान को लेकर तैयार किए गए पुलिस के सुरक्षा चक्र से रूबरू हुए। एसपी के साथ रविवार को पोलिंग बूथों पर पहुंचे इन ट्रेनी आईपीएस ने मातहतों के बीच एसपी की वार्ता की बड़ी ही तन्मयता से सुना और कुछ सवाल कर अपनी जिज्ञासा भी शांत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed