{"_id":"5f19c9278ebc3e63e442f3ff","slug":"1-accused-of-firing-arrested-sent-to-jail-barabanki-news-lko5321432189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई गोलीबारी के 11 आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुई गोलीबारी के 11 आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुुआ। दोनों पक्षों ने अवैध असलहे से कई राउंड फायर कर दहशत फैला दी थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले की तहरीर देकर 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था।
मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग किए तीन तमंचा, बरामद किया। एएसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों में कई पर पहले से गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी आरएस गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को दोपहर तीन बजे मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालेपुरवा मजरे सैलक जलालपुर निवासी अनंतराम के खेत में भैंस चराने को लेकर पुत्ती लाल का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर तमंचे से फायर किया।
विज्ञापन
जमकर हुए संघर्ष में कई लोगों को चोटें भी आईं थीं। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने घटना पर कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। एएसपी और सीओ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एएसपी ने बताया कि एक पक्ष के पुत्ती लाल, गुल्ले, रामविजय, ननकुन्ने, राहुल व पप्पू तथा दूसरे पक्ष से श्रीकेशन, अनंतराम, प्रेमचंद्र, विनोद और सियाराम को नामजद कराया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें से सियाराम और प्रेमचन्द्र पर पहले से ही जानलेवा हमला व गैगस्टर के 6-6 केस दर्ज हैं। गुल्ले व पुत्ती लाल भी एक-एक मुकदमे के आरोपी हैं। सभी पर फिर गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।