फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   yuriya khaad

बांदाः अफसरों की निगरानी में व्यापारी बांटेंगे खाद

Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
yuriya khaad
रेलवे माल गोदाम में आई यूरिया खाद। - फोटो : BANDA
बांदा। खाद के लिए जिले में चौतरफा हायतौबा और किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन ने खाद वितरण पर निगाहें गड़ा दी हैं। डीएम ने खाद की दुकानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी मौजूदगी में खाद वितरण के आदेश दिए हैं। इस सख्ती से पिछले दो दिनों से रेलवे माल गोदाम में 1100 एमटी खाद व्यापारियों ने नहीं उठाई।
विज्ञापन

झांसी के खाद डीलर आरआर कारपोरेशन ने 2600 एमटी यूरिया कृभको कंपनी की बांदा के अपने डीलर्स के लिए मंगाई है। खाद की रैक गुरुवार की रात यहां पहुंची। खाद आने की खबर मिलते ही डीएम अमित सिंह बंसल ने जिले के सभी एसडीएम सहित कृषि अधिकारी और पुलिस को आदेश जारी कर दिए कि अपनी उपस्थिति में किसानों को खाद का वितरण कराएं।
विज्ञापन

साथ ही कालाबाजारी या ओवररेटिंग हरगिज न हो पाए। आधारकार्ड के सत्यापन के बाद प्रति किसान को एक एकड़ पर अधिकतम दो बोरी खाद दी जाए। डीएम के इस कदम से खाद व्यापारियों में हड़कंप जैसे हालात हैं। तमाम व्यापारियों ने तो खौफ के चलते खाद का उठान ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजतन 2600 एमटी में मात्र 1500 एमटी ही खाद का उठान हुआ। 1100 एमटी रेलवे माल गोदाम में ही डंप पड़ी हुई है। उधर, बबेरू, नरैनी, अतर्रा, तिंदवारी सहित मुख्यालय में खाद का वितरण डीएम द्वारा नियुक्त अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। अन्य स्थानों पर कृषि उप निरीक्षकों व लेखपालों को लगाया गया है।

270 रुपये से अधिक में खाद बेची तो खैर नहीं
जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि खाद का मूल्य प्रति बोरी 266 रुपये है। भाड़ा आदि जोड़ने के बाद दुकानदार 270 रुपये तक बेच सकते हैं। इससे अधिक मूल्य लेने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में डंप खाद न उठवाने पर व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed