{"_id":"60bd06a58ebc3ebb272b31e7","slug":"youvak-ki-hatya-banda-news-knp632601017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या की
विज्ञापन
youvak ki hatya
- फोटो : BANDA
बबेरू। दिनदहाड़े दो चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमलाकर रविवार को युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस घटना की वजह पैसों का लेन-देन बता रही, जबकि परिजन जमीनी विवाद बता रहे हैं। घटना से कुछ देर पहले मृतक और हत्यारोपी चचेरे भाइयों के बीच विवाद हुआ था।
कोतवाली क्षेत्र के मनोरथ थोक निवासी दिगपाल सिंह का पुत्र शत्रुघन (32) रविवार को दोपहर औगासी रोड की तरफ जा रहा था। तभी सीएचसी गेट के नजदीक उसके दो चचेरे भाइयों मंतोष और किस्मत ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह घायल शत्रुघन के जमीन में गिरते ही दोनों आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत बेहद गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डाक्टरों की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई रामानंद ने बताया कि हत्यारोपी चचेरे भाइयों में एक शराब के नशे में घर के सामने अभद्रता कर रहा था। शत्रुघन ने विरोध किया तो विवाद हो गया। समझाने पर आरोपी चचेरा भाई वहां से चला गया।
बाद में शत्रुघन को अकेला पाकर दोनों ने घटना अंजाम दे दिया। यह भी बताया कि जमीन को लेकर भी आरोपियों से विवाद चल रहा है। मृतक शत्रुघन अविवाहित था। आठ भाइयों में सातवें नंबर का था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना की वजह पैसों का लेनदेन प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच की जा रही है। उन्होंने हंसिया से वार किया जाना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्यारोपी चचेरे भाई मंतोष व किस्मत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी मंतोष को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद हुआ।

youvak ki hatya- फोटो : BANDA
विज्ञापन