फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth raped for 20 years for raping a girl

बालिका से दुष्कर्म में युवक को 20 साल जेल

Sat, 07 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth raped for 20 years for raping a girl
बांदा। छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के जुर्म में पड़ोसी 22 वर्षीय युवक को अदालत ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया। इसे अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त जेल भुगतना होगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त को यह सजा पॉक्सो एक्ट-6 के अंतर्गत सुनाई है। घटना 16 माह पूर्व की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 24 जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी छह वर्षीय बेटी बकरी लेकर आ रही थी। रास्ते में 22 वर्षीय युवक मिल गया और टीवी देखने के बहाने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी को ढूंढते हुए वह आरोपी के घर पहुंची तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 व 5/6 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

164 सीआरपीसी के तहत अदालत मे बालिका के बयान हुए। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रामसुफल सिंह ने चार गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अपर जिला जज ने आरोपी भरत आरख पुत्र गजराज को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
पॉक्सो एक्ट-6 में 20 वर्ष की जेल और 20 हजार रुपये जुर्माना किया। घटना के समय से ही अभियुक्त जेल में हैं। न्यायालय ने अपने 13 पृष्ठीय आदेश में यह भी कहा है कि पीड़ित मुआवजा योजना की धारा 357-ए के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शासन से पीड़िता को मुआवजा दिलाए। साथ ही इस आदेश के अनुपालन की कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed