फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Female teacher dies in road accident she fell after her bikes wheel hit a pothole

बांदा: शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से नीचे गिरीं, राखी बांधकर लौट रही थीं घर

Sun, 30 Aug 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

Banda News: बांदा-अतर्रा मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास सड़क के बड़े गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधकर लौट रही शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक से वापस बांदा लौट रही थीं।

विज्ञापन
Banda Female teacher dies in road accident she fell after her bikes wheel hit a pothole
मृतका मीरा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में भाई को राखी बांधकर पति के साथ बाइक से लौट रही शिक्षिका की खस्ताहाल सड़क पर हुए हादसे में मौत हो गई। बांदा-अतर्रा मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से शिक्षिका उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी शिवप्रसाद तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक हैं। वह परिवार के साथ बांदा शहर के गायत्री नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी (40) उच्च प्राथमिक विद्यालय गूलर नाका में शिक्षिका थीं।

विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं
शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर शिवप्रसाद पत्नी मीरा देवी को बाइक से उनके मायके नगनेधी ले गए थे। वहां भाई को राखी बांधने के बाद देर शाम दोनों बाइक से बांदा लौट रहे थे। बताया गया कि बांदा-अतर्रा मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाते ही मीरा देवी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उपचार के दौरान हो गई मौत
पति शिवप्रसाद उन्हें तत्काल बांदा के वेदांत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मीरा देवी अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरबंस, जिला प्रचार मंत्री राजेंद्र नाथ और शिक्षक अवनीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed