{"_id":"6ab2bdc294c5cd599c0240c0","slug":"youth-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-bike-banda-news-c-12-1-knp1100-1659081-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक घायल
Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के सांडा सानी गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सांडा सानी निवासी अजय वर्मा (20) बाइक से कमासिन से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास सामने से सवारियां लेकर कमासिन आ रहे ई-रिक्शा से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा सांडा सानी निवासी कमलेश विश्वकर्मा चला रहा था। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)