फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth hangs himself from acacia tree on the side of Bundelkhand Expressway, dies

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बबूल के पेड़ से युवक ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself from acacia tree on the side of Bundelkhand Expressway, dies
अतर्रा (बांदा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे लगे बबूल के पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से मंगलवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसके पुत्र गरीबदास (20) ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे किनारे लगे बबूल के पेड़ से जूट की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने एक्सप्रेसवे के किनारे शव लटका देखा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि गरीबदासा गुजरात के वापी शहर में रहकर मां भगवनिया व दो भाइयों के साथ मजदूरी करता था। दशहरा पर्व के बाद वह गांव आया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया था। कई घंटे गुजरने के बाद भी वह नहीं लौटा। पिता ने रात में खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed