फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth going to give sister's in-laws khichdi death

बहन की ससुराल खिचड़ी देने जा रहे युवक की मौत

Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth going to give sister's in-laws khichdi death
बबेरू।। मकर संक्रांति पर बहन को खिचड़ी देने जाते समय सामने से आ रही डीसीएम से बाइक टकरा जाने पर युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कस्बा के राघव थोक निवासी आलोक यादव (24) पुत्र रामलाल यादव रविवार को दोपहर अपने भांजे पंकज यादव (26) पुत्र मुन्ना यादव (गुजेनी, मर्का) के साथ बाइक पर अपनी बहन की ससुराल अतर्रा खिचड़ी देने जा रहे थे।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के साथी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भांजा पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी डायल- 112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पंकज को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आलोक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आलोक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। मकर संक्राति का त्योहार मनाने रविवार की दोपहर ही आया था।

कुछ ही देर बाद वह बहन की सुसराल खिचड़ी देने की रस्म पूरी करने के लिए बहन की ससुराल अतर्रा के लिए रवाना हो गया। उधर, पुलिस ने डीसीएम को कब्जे ले लिया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्रीय विधायक बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा पीड़ित के घर पहुंचे और मृतक परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed