{"_id":"65ee023ff35320e86b042f04","slug":"youth-dies-due-to-fever-and-stomach-pain-eight-patients-admitted-banda-news-c-215-1-sknp1043-105530-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार व पेट दर्द से युवक की मौत, आठ मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार व पेट दर्द से युवक की मौत, आठ मरीज भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन से बुखार से पीडि़त युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में खांसी जुकाम व बुखार से पीडि़त आठ मरीज भर्ती हुए।
मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों खांसी-जुकाम व बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। रविवार को कर्वी कोतवाली के बनाड़ी निवासी लल्लू (22) को बुखार व पेटदर्द के चलते बड़े भाई सुनील कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा भुईंहरी माफी निवासी अर्पित की पांच माह की पुत्री आकांक्षा, ओबरी निवासी कैलाश की 15 वर्षीय पुत्री ममता, शंकर बाजार निवासी तुलसा देवी (70), गढ़ीवा निवासी गोरेलाल के एक वर्षीय पुत्र अयांश, बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60), शोभा सिंह का पुरवा निवासी गेंदिया (70), खरसेड़ा निवासी राहुल (22) व बघौड़ा निवासी शांति देवी (30) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।