फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies by drowning in Yamuna river

Banda News: यमुना नदी में डूबकर युवक की मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Yamuna river
बांदा। दो दिन पहले नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। मंगलवार काे सुबह उसका शव नदी में उतराता देखा तो पुलिस व परिजनों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी रामबाबू (27) का शव मंगलवार को सुबह औगासी यमुना नदी के घाट में उतराता हुआ मिला। पुलिस और परिजनों ने शव को बाहर निकाला। बड़े भाई शिवपूजन ने बताया कि रामबाबू आठ फरवरी की सुबह यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। वहां पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गया, वह तैरना नहीं जानता था। दो दिन से वह लोग नदी के घाट पर तलाश कर रहे थे। मंगलवार को सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। तीन भाइयों में सबसे छोटा था, घर में पत्नी चंद्रकली व दो पुत्रियां व एक पुत्र है। मरका एसओ सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसी के चलते उसकी नदी में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed