फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man poisoned becauseof his wife

युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 04 Jun 2019 11:21 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 04 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young man poisoned becauseof his wife
poision
मायके गई पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घरवालों का कहना है कि शराब पीने से रोकने पर पत्नी को पीट दिया था। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के झील का पुरवा निवासी सोमवार की रात जीतेंद्र सिंह (35) पुत्र बुद्धू ने घर में जहर खा लिया। वह घर में अकेला था।

खाना देने आए भाई लल्ला ने उसकी हालत देखकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लल्ला ने बताया कि जीतेंद्र अलग रहकर ई-रिक्शा चलाता था। अक्सर शराब के नशे में पत्नी ज्योति को मारता-पीटता था।
विज्ञापन


इससे तंग आकर एक महीने पूर्व वह मायके चली गई। कई बार उसने पत्नी को वापस बुलाने का प्रयास किया। न आने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर, मृतक के साले व पत्नी के भाई अंगूर सिंह का कहना है कि 13 जून को उसकी (अंगूर) शादी है। तैयारियों के लिए बहन ज्योति को लाए थे। यह भी स्वीकारा कि शराब पीने से रोकने पर जीतेंद्र पत्नी को पीटता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले शराब के नशे में जीतेंद्र ने बाएं पैर के तलवे में लिखा था कि- मेरे हिस्से की जो भी प्रापर्टी है मेरे बच्चों को दी जाए। शव का पंचायतनामा भर रहे उप निरीक्षक राममूरत पटेल ने बताया कि पैर के तलवे में टूटी-फूटी हिंदी में करीब चार लाइनें लिखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed