{"_id":"65a81fa2bd08a76478079f71","slug":"young-man-hanged-himself-by-writing-betu-love-you-dont-be-like-papa-on-the-wall-banda-news-c-212-1-sknp1006-6290-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दीवार पर बेटू लव यू, पापा जैसा न बनना लिखकर युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दीवार पर बेटू लव यू, पापा जैसा न बनना लिखकर युवक ने लगाया फंदा
Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा। लॉज के कमरे की दीवार पर बेटू लव यू, अपने पापा की तरह कभी मत बनना लिखकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब लॉज कर्मी उसे जगाने गए तो दरवाजा नहीं खुला। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कुमार लॉज के रूम नंबर दो पर फतेहपुर के दतौली गांव निवासी सोम प्रकाश उर्फ सोनू (34) ने चादर से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह 10 बजे के करीब लॉज कर्मी कल्लू उनके कमरे की सफाई करने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
लॉज मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को बेड पर सुसाइड नोट भी पड़ा मिला। सुसाइड नोट पुत्र को संबोधित है। नीचे उसने अपने पिता और ससुर का मोबाइल नंबर भी लिख था। सुसाइड नोट में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने मृतक के पिता व ससुर को जानकारी दी। लॉज मैनेजर अनवर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे सोनू ने रूम बुक किया था। दिन भर बाहर रहने के बाद रात में वह सोने आए थे।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था, ढाई साल से नहीं गया था घर
पिता रजवंत सिंह ने बताया कि सोनू उनका तीन पुत्रियों में इकलौता पुत्र था। बाहर रहकर किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। ढाई साल से घर नहीं आया था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। घर में उसकी पत्नी पिंकी, एक पुत्र बेटू व दो पुत्रियां परी व प्रिया हैं। मौसेरे भाई दिवाकर ने बताया कि सुसाइड की वजह भी नहीं पता। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
लिखा...जान नहीं दे पा रहा, भगवान हिम्मत दे मुझे
बेटू लव यू, अपने पापा की तरह कभी मत बनना। चलता हूं बेटू, पिछले चार दिन से भगवान से सिर्फ एक ही बात कही है कि चाहे कुत्ते की जिंदगी देना, लेकिन मेरे बेटू के पास ही रखना। बेटू जान नहीं दे पा रहा हूं, भगवान हिम्मत दे मुझे।
मौत से पहले की थी बेटे से बात
लाॅज में खुदकुशी के प्रकरण पर मौके पर पहुंचे सोनू के साले अमित ने उस पर गंभीर आरोप लगाए। अलिहा गांव निवासी अमित सिंह ने बताया कि ढाई साल से सोनू किसी लड़की के चक्कर में था। अपने परिवार का भी ध्यान नहीं दे रहा था। एकदम संबंध खत्म कर लिए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सोनू ने अमित को फोन किया था। अपने बेटे बेटू से बात कराने के लिए कहा था। उन्होंने बेटे से बात भी कराई थी। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।