{"_id":"5f62542b8ebc3e9ae727a773","slug":"young-man-dies-by-consuming-poison-in-his-in-laws-banda-news-knp583053476","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मर्का थाना क्षेत्र के औगासी निवासी दीपू (28) पत्नी सहित तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में रहता था। बुधवार की सुबह उसने जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई सुरेश का कहना है गांव में रोजगार न मिलने से वह परेशान होकर ससुराल चला गया था। ससुराल में मछली का शिकार करता था। मृतक के दो बच्चियां है। उधर, सर्प दंश से युवा किसान की मौत हो गई। मटाैंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव में महेश (45) पुत्र साधनाथ को सोमवार की सुबह खेत की जुताई करते समय सर्प ने काट लिया।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की रात रात उसकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्री है। पत्नी चंपा ने बताया कि मृतक बटाई में खेत लेकर कृषि कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुंदी गांव में बच्चीलाल के आठ वर्षीय पुत्र करन को खेलते समय घर में सर्प ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।