{"_id":"6647b54e2848de34070999b4","slug":"young-man-died-due-to-strangulation-banda-news-c-212-1-sknp1006-110722-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक का गला चोक होने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक का गला चोक होने से हुई मौत
विज्ञापन
बांदा। युवक का गला चोक होने की वजह से परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक दिन पूर्व दोस्तों के साथ अधिक शराब पीने से हालत बिगड़ने की बात कही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अर्दली बाजार कटरा मोहल्ला निवासी प्रियांशु (18) की शुक्रवार को सुबह अचानक हालत खराब हो गई। उसका गला चोक हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छोटे भाई राघव गुप्ता ने बताया कि प्रियांशु तीन भाइयों में बड़ा था। पिता प्रेमशंकर गुप्ता घर के पास किराना की दुकान किए हैं। उसने बताया कि प्रियांशु दोस्तों के साथ गुरुवार को अतर्रा रोड स्थित एक ढाबे में पार्टी मनाने गए थे।
पार्टी के दौरान उसने अधिक शराब पी ली थी। डर की वजह से वह घर नहीं आया। दोस्तों के घर में सो गया था। सुबह मां मंजू गुप्ता दोस्त के घर से प्रियांशु को लेकर आई। उसका गला चोक हो गया था। गले के नीचे पानी नहीं उतर रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने उसका बिसरा सुरक्षित किया है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन अधिक शराब पीने की वजह से हालत बिगड़ना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।