फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yellow garments, flowers welcome Vasant Panchami

पीले वस्त्र, पुष्पों से वसंत पंचमी का स्वागत

Sat, 24 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yellow garments, flowers welcome Vasant Panchami

पीले वस्त्र व पुष्पों से वसंत पंचमी का स्वागत किया गया। सुबह से मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शिवलिंग का भव्य शृंगार और आरती हुई। विद्या की देवी मां सरस्वती की बच्चों ने आराधना की। स्कूल-कॉलेजों में खासकर विविध आयोजन हुए। उधर कमासिन में 15 दिवसीय जमरेहीनाथ मेला शुरू हो गया।

विज्ञापन


शनिवार को ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं में वसंत पंचमी पर्व का उल्लास कम नहीं रहा। बांबेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। यहां सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। बेल पत्र, धतूरा, मदार पुष्प, बेर आदि अर्पित किया।
विज्ञापन


संकट मोचन, महेश्वरी देवी, काली देवी, मरही माता, कालका देवी, महामाई, शिव मंदिर कटरा समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज केन पथ में प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने कॉलेज स्टाफ व छात्राओं के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर सरस्वती पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत तुलसी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, मीना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, महिमा गुप्ता, श्वेता गुप्ता और सरजू गुप्ता आदि ने वसंत पंचमी का महत्व बताया।

पंडित जेएन महाविद्यालय में प्राचार्य डा.एनएल शुक्ल ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन किया। गोष्ठी में ‘बौरे लगीं अमराई, देती आहट फागुन की’ गीत गाया। शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.रमेश शुक्ल, डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने गीत व गजल पढ़ी।

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, मढ़ी दाई मंदिर व अद्भुत शिव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन के बाद अबीर चढ़ाई और नारियल का प्रसाद वितरित किया। तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारा व कन्या भोज के आयोजन किए।

नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार,  घसराउट (गुढ़ा) गांव के शिव मंदिर में अखंड रामायण समापन पर भंडारा हुआ। एसडीएम सुधीर कुमार, सपा नेता भरतलाल दिवाकर और अवधेश सिंह ने गरीब-असहायों को कंबल बांटे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवबली सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार,  गौरा बाबा धाम में शिव के जलाभिषेक को दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कमासिन प्रतिनिधि के अनुसार, जलाभिषेक व हवन-पूजन के साथ एक पखवारे तक चलने वाला जमरेही नाथ मेला शुरू हो गया। ग्रामीण व दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed