फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers who discharge their responsibilities should get preference: Chaudhary

दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं को मिले वरीयता : चौधरी

Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers who discharge their responsibilities should get preference: Chaudhary
बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन चुनाव को लेकर जानकारी ली। कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता देख कर उसे बूथ से लेकर जिला, प्रदेश तथा देश की कमान सौंपी जाती है। वह एक निजी कार्यक्रम में यहां आए थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन चुनाव में साल के 365 दिन निरंतर सक्रिय होकर पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता के साथ दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं को वरीयता देने पर जोर दिया।कहा कि कार्यकर्ता की कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता देख कर उसे बूथ से लेकर जिला, प्रदेश तथा देश की कमान सौंपी जाती है। जबकि अन्य पार्टियों में जातिवाद और परिवारवाद हावी रहता है। जहां विशेष जाति और परिवार के लोग ही नेतृत्व करते हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन पर्व की प्रगति की जानकारी देते हुए जिले की संगठनात्मक संरचना से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल अखिलेश नाथ दीक्षित, प्रेमनारायण द्विवेदी,दिलीप तिवारी, संतू गुप्ता, धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed