फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers returning from quarantine Mumbai hanged in the house

घर में क्वारंटीन मुंबई से लौटे श्रमिक ने फांसी लगाई

Fri, 22 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Workers returning from quarantine Mumbai hanged in the house
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र में होम क्वारंटीन पर चल रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पांच दिन पहले ही महाराष्ट्र से लौटा था। मजदूर महाराष्ट्र में स्टील फैक्टरी में काम करता था और विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर लौटा था। उधर, एक किशोरी और दो अन्य युवतियों ने जहर खा लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुसीवां गांव निवासी सुनील उर्फ मंजा (18) पुत्र रामकरन अभी हाल ही में महाराष्ट्र से विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आया था। मंजा महाराष्ट्र की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था। घर लौटने के बाद वह होम क्वारंटीन था और पास ही स्थित पशुबाड़े के कमरे में अलग रहकर क्वारंटीन अवधि पूरी कर रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात उसने बाड़े में किसी समय अटारी पर रस्सी से फांसी लगा ली। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पिता ने बताया कि सुनील महाराष्ट्र से आने के बाद से गुमसुम था। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसओ ओंमकार सिंह ने बताया कि घटना की रात बाबा ने सुनील से परदेस में रहकर दो साल की कमाई के बारे में पूछा तो वह रोने लगा। बोला, उसके पास कुछ नहीं है।

बाबा ने सलाह दी कि परदेस न जाकर अब गांव में ही खंती खोदो। शायद यही बात उसे नागवार गुजरी और आत्महत्या कर ली। उधर, शुक्रवार की सुबह तिंदवारी के सिंधौली गांव में कविता (17), देहात कोतवाली के फतपुरवा में आशना (20) और गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव में पूजा (18) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed