फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker died due to electrocution of high tension line

Banda News: हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to electrocution of high tension line
बांदा। सड़क किनारे ट्रक से ईंट उतारते समय मजदूर की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मझींवा सानी गांव निवासी वासुदेव (35) मंगलवार की रात 11 बजे करीब गांव के बाहर ओरन-कमासिन मार्ग पर स्थित पुष्पराज सिंह के मकान के सामने आए ट्रक से ईंटा उतरवा रहा था। वह अपने हाथ में लोहे की रॉड लिए था। अचानक रॉड ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के तार से टकरा गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर बिसंडा सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई रामबाबू वर्मा ने बताया कि वासुदेव के परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा चार पुत्रियां हैं। वह तीन भाइयों में बड़ा था और लखनऊ में रहकर ईंट पथाई का काम करता था। वहां से पांच माह पहले गांव आया था। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के करंट से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed