फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women sharing selfies

सेल्फी ले महिलाएं साझा कर रहीं अनुभव

Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women sharing selfies
स्वास्थ्य केंद्र के सेल्फी प्वाइंट में नवजात शिशु के साथ पहली बार मां बनी महिला। - फोटो : BANDA
बांदा। जिले में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह में सेल्फी प्वाइंट का खास क्रेज है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। यहां पहली बार मां बनने वाली महिलाएं नवजात शिशुओं के साथ सेल्फी लेकर एक-दूसरे से अनुभव साझा कर रही हैं।
विज्ञापन

यह सप्ताह 8 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा ने बताया कि रैली आदि के साथ आशाएं घर-घर जाकर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं का पंजीकरण कर रही हैं। सप्ताह के पहले तीन दिनों में अब तक 343 पंजीकरण हुए हैं। हर आशा को रोजाना पांच फार्म भरने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ब्लाक में प्रतिदिन 100 फार्म भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्कृष्ट काम करने वालीं आशाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वच्छता संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। यह योजना गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किस्तों में मिलते हैं 5000 रुपये
बांदा। पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। ये सभी वर्ग की महिलाओं के लिए है। बशर्ते महिला किसी सरकारी नौकरी में न हो। उसके पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए। धनराशि सीधे उसके खाते में भेजी जाएगी।
अब तक जिले में 23 हजार से अधिक गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं। पंजीकरण आनलाइन होना चाहिए। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रवींद्रनाथ मिश्र ने बताया कि पहली जनवरी 2017 से अब तक कुल 23,433 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। जबकि लक्ष्य 25,253 महिलाओं का था।

पहली किस्त एक हजार रुपये मिलती है। दूसरी किस्त गर्भावस्था के छह माह बाद कम से कम एक जांच होने पर 2000 रुपये दी जाती है। तीसरी किस्त के 2000 रुपये बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण होने पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed