फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women in the bank closed lock

महिलाओं ने बैंक में बंद किया ताला

Sat, 03 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 03 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

करतल। पुरानी नोट जमा करने के बाद माह भर से कैश के लिए दौड़ रहीं महिलाओं ने बैंक में ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गईं। मैनेजर पर चहेतों को कैश बांटने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा से सटे नहरी गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में शनिवार को कैश के लिए परेशान महिलाओं ने दोपहर में बैंक के चैनल में ताला जड़ दिया और बाहर में धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे तक बैंक मैनेजर व कर्मचारियों समेत ड्यूटी पर तैनात सिपाही और तमाम खाताधारक कैद रहे। रानी (नेढ़ुवा), लक्ष्मी व  लीला, उर्मिला (रामपुर), राजकुमारी (गोपरा), सदाप्यारी (बंजारा), शीला (चंदपुरा) व प्रेमा (पुकारी) आदि ने बताया कि एक माह से बैंक में दौड़ रही हैं, लेकिन कैश नहीं मिल रहा। बैंक मैनेजर दलालों के हाथों धनाढ्यों के घर कैश पहुंचा रहे हैं। जबकि कैश न मिलने से वह जुताई, बुवाई नहीं करा पा रहीं। सब्जी, मसाला तक को मोहताज हैं। उधर, शाखा प्रंबधक आरपी गुप्ता की सूचना पर पुलिस ने समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया। मैनेजर का कहना है कि थोड़ा कैश मिलता है। उसी में सभी को थोड़ा-थोड़ा बांटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed