{"_id":"67ace00ce0eeb5a70d04cc26","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-banda-news-c-212-1-sknp1006-122081-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
सोनम सोनकर
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी (बांदा)। किचन में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोस की भतीजी जब महिला के घर गई तो फंदे से शव लटकता परिजनों को जानकारी दी। मां ने पैलानी थाने में पिटाई कर शव फंदे से लटकाने की तहरीर दी है। ससुराल वाले खुदकुशी बता रहे हैं।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी सोनम सोनकर (26) का शव मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब घर के अंदर बने किचन में छप्पर की धन्नी से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति सुरेश सोनकर सूरत में था।
घर में सिर्फ ढाई साल का बेटा आयुष था। रात में पड़ोसी नैंसी, जो अक्सर सोनम के साथ सोती थी, वह उसके घर पहुंची। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला। किचन मेें देखा तो सोनम फंदे से लटकी मिली। उसने पड़ोस में रह रहे सोनम के जेठ छोटेलाल सोनकर को जानकारी दी। छोटेलाल ने यूपी-112 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां लल्लन यादव मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
सास सहदेइया ने बताया कि वह अलग रहती थी। बताया कि सोनम ने खुदकुशी की है। सोनम का मायका फतेहपुर के बिंदकी गांव के बाबूपुरवा में है। सोनम की मां छेद्दी व मामा अजीत कुमार चौकी खप्टिहा कलां पहुंचे।
मां ने सास सहदेइया, जेठ छोटेलाल व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।