फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Banda News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
बांदा। मरका थाना क्षेत्र स्थित गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गुजैनी गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी गुड़िया (22) का शव मंगलवार की सुबह घर पर छप्पर से साफी के सहारे लटका मिला। सास बिसनिया ने शव लटकते देखा तो चीख पड़ी। इस पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। नजदीक ही गुड़िया की दो माह की बच्ची भी सो रही थी। देवर शैलेंद्र ने बताया कि बड़े भाई महेंद्र जानवरों के बाड़े में सो रहे थे। हो सकता है कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो, इसके बाद भाभी ने फंदा लगा लिया हो।
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुड़िया के ताऊ शिव विमल ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि दो साल पहले गुड़िया की शादी हुई थी और आठ दिन पूर्व ही वह मायके से ससुराल लौटी थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed