फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman injured by bullet fired inside house under suspicious circumstances

Banda News: संदिग्ध हालात में घर के अंदर चली गोली से महिला घायल

Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by bullet fired inside house under suspicious circumstances
फोटो- 12 जिला अस्पताल में इलाज कराने आई गोली लगने से घायल महिला राेहिणी। संवाद
पैलानी (बांदा)। संदिग्ध हालात में घर में गोली चलने से महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे अपने निजी साधन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। भाई ने दो अज्ञात लोगों पर गाेली मारने का संदेह जताया है। जबकि पुलिस के शक की सुई महिला के पिता के इर्द गिर्द घूम रही है। घटना के बाद से पिता भी लापता है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी नीरज ने बताया कि उसकी बहन रोहिणी उर्फ चुन्नी सिंह (28) रविवार की रात करीब 11 बजे अपने कमरे से बाथरूम जाने के लिए निकली थी। घर के बरामदे में खड़े दो अज्ञात लोगों ने तमंचे से चुन्नी को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर की पिंडली में लगने से वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज किया जा रहा है। भाई के मुताबिक, चुन्नी की शादी बांदा शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी आशीष सिंह के साथ हुई थी। दोनों के आपसी विवाद के चलते मुकदमा भी चल रहा है। चुन्नी का पति कोचिंग पढ़ाता है। एक साल से चुन्नी अपने पिता राजू सिंह व मां मधु के साथ अपने मायके अमलोर गांव में रह रही है। उधर, पुलिस के शक की सुई घायल चुन्नी के पिता की ओर है। घटना के बाद से पिता राजू सिंह मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घरेलू विवाद सामने आ रहा है। पिता घटना के बाद से फरार होना इस ओर इशारा कर रहा है। पीड़ित भी कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है। पिता के मिलने पर पूरा मामला सामने आएगा। जांच की जा रही है। घर के कमरे के अंदर खून पड़ा मिला है।

------------------

वर्जन
-----------------

परिजनों की मौजूदगी में घटना हुई है। कमरे के अंदर खून पड़ा मिला है। महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला के घरवालों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
मेविस टॉक
सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed