फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman falls while riding on tractor, dies after being hit by wheel

Banda News: ट्रैक्टर में चढ़ते समय महिला गिरी, पहिया चढ़ने से मौत

Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman falls while riding on tractor, dies after being hit by wheel
बांदा। पति व बच्चाें के साथ ईंट भट्ठा में मजदूरी करने जा रही महिला ट्रैक्टर में चढ़ते समय गिर पड़ी, इससे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी छोटकू ने बताया कि वह अपनी पत्नी देवमनि (45) के साथ गांव से फतेहपुर जाने के लिए शुक्रवार की शाम घर से निकला था। फतेहपुर जाने के लिए ईंट-भट्ठा ठेकेदार ने ट्रैक्टर भेजा था। ट्रैक्टर में बैठने के दौरान देवमनि सही से चढ़ नहीं पाई और ट्रैक्टर से गिरकर पहिया के नीचे आ गई। इस बीच चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। इससे वह कुचल गई। उसे गंभीर हालत में तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। छोटकू ने बताया कि उसके चार पुत्रियां हैं। वह भूमिहीन है। ट्रैक्टर को कुरसेजा पुलिस ने पकड़ लिया है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed