{"_id":"691e0a36b5279a077403d2bc","slug":"woman-dies-in-laws-accused-of-not-providing-treatment-banda-news-c-212-1-sknp1006-136327-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला की सांसें थमीं, ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला की सांसें थमीं, ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप
Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बीमारी के चलते महिला ने घर में दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी रामलखन ने बताया कि उसकी बहन सविता (22) सिकरी गांव में ब्याही है। वह करीब एक साल से आंतों में सूजन और लीवर की बीमारी से ग्रसित थी। घर में उसने मंगलवार की रात नौ बजे दम तोड़ दिया।
भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन पिछले एक साल से आंतों में सूजन व लीवर की बीमारी से ग्रसित थी। साल भर पहले उसका चार माह का गर्भ भी खराब हो गया था।
लेकिन ससुरालियाें उसका सही से इलाज नहीं कराया था। पिछले दिनों में एक सप्ताह तक सविता को उसके ससुराली रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए रखे रहे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन ससुराली उसे कानपुर नहीं ले गए और घर में ही देशी इलाज कराते रहे। इससे उसकी बहन की हालत और बिगड़ती चली गई।
भाई ने सविता के ससुरालियों पर सही तरह से इलाज न कराने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराली उसकी बहन का दहेज के लिए उत्पीड़न भी करते थे। सविता का पति धीरेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
वह तीन माह से घर में है। सविता तीन बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि बीमारी के चलते मौत हुई है। मायके पक्ष जो भी आरोप लगा रहे अगर वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।