{"_id":"66a6958dc8700c91b80ed4c4","slug":"woman-dies-her-parents-accuse-her-of-assault-banda-news-c-212-1-sknp1006-113729-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
बांदा। बीमारी के चलते मायके में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर ठीक से इलाज नहीं कराने और मारपीट का आरोप लगाया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी सानू (28) की शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मंझनपुर कौशांबी ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिता शिवनरेश त्रिपाठी ने बताया कि सानू की शादी सात साल पहले चित्रकूट के घटनी गांव निवासी विनोद पांडे के साथ की थी। एक वर्ष की एक बेटी भी है। शनिवार को दामाद विनोद पांडे पुत्री को घर में छोड़ गया था। वह बीमार थी।
पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका सही से इलाज नहीं कराया और मारा पीटा भी है। उधर, ससुराल पक्ष से आए ससुर उदित नरायण पांडे ने बताया कि सानू बीमार चल रही थी। उसे कई जगह दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए बहू को उसके मायके छोड़ा गया था कि माता-पिता भी तसल्ली कर लें।
इलाज कराकर देख लें। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि मायके पक्ष वाले बीमारी हालत में मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।