फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Will patrol the route marked 10

गश्त के लिए 10 रूट होंगे चिह्नित

Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 31 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Will patrol the route marked 10

बांदा। शहर मेें बढ़ते अपराध ने पुलिस की नींद उड़ा

विज्ञापन
दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से हो रही किरकिरी पर कोतवाली की कमान संभालने वाले प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया है।

रविवार को कोतवाली में चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक के दौरान जारी 20 निर्देशों में कहा कि पुलिसकर्मी हर समय अपने साथ कागज, पेन और बीट बुक साथ रखेंगे।

शहर में 10 रूटों को चिह्नित कर यहां रात-दिन गश्त होगी। बैंक, डाकघर, पेट्रोल पंप, फाइनेंस कंपनी, सर्राफा दुकान, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि के आसपास के दो व्यक्तियों के नाम और मोबाइल नंबर तथा उनका व्यवसाय चौकी प्रभारी और कर्मचारी अपने पास दर्ज करेंगे।

यह भी बताया कि हर चौकी से एक उप निरीक्षक और तेजतर्रार कांस्टेबल को शामिल कर एसओजी टीम बनाई जाएगी। सभी कांस्टेबल चौकी इंचार्ज के साथ बैठेंगे। पेशेवर अपराधियों और घटनाओं तथा बरामदगी आदि का ब्योरा पैरोकार रजिस्टर में दर्ज करेंगे।

होमगार्डों को निर्देश दिया गया कि वर्दी दुरुस्त और साफ-सफाई के साथ बैठक में उपस्थित रहें। थाना/चौकी परिसर की सफाई पर खास ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed