फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Will be available 24 hours to serve the public: DM

जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी : डीएम

Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will be available 24 hours to serve the public: DM
बांदा। नई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी। अवैध खनन के सवाल पर कहा कि बोलूंगी नहीं, आप खुद देखेंगे। आज तो पहला दिन ही है। रविवार को कोषागार में डीएम का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे यह प्राथमिकता होगी। जरूरतमंद सीधे मिल सकते हैं। फोन से भी समस्या बता सकते हैं। तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल दोपहर एक बजे कोषागार पहुंचीं। करीब एक घंटे तक डबल लॉक खुलवाकर रजिस्टर से एक-एक सामान का मिलान किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बाहर निकलीं डीएम ने कहा कि यह मेरा पहला दिन है, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट जाऊंगी। कहा कि यह सौभाग्य है कि बुंदेलखंड के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। बताया कि पहली प्राथमिकता जन समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ कराना है। सरकार की एक-एक योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। जनता दरबार पूर्ववत लगेगा और कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक टोक के उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन

आम लोगों की समस्याओं के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। जरूरतमंद लोग फोन पर भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। जनता के लिए हर समय वह उपलब्ध हैं। मीडिया कर्मियों के सवाल बांदा खनन को लेकर कुख्यात रहा है, इससे आप कैसे निपटेंगी। डीएम ने कहा कि यह पहला दिन है आगे आपको खुद पता चल जाएगा। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचीं और अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, जिला आबकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार आदि अधिकारियों के साथ बैठक की और अपनी व सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed