फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Who will wear the crown, decision today

Banda News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Who will wear the crown, decision today
बांदा। मंगलवार को मतगणना के बाद तय होगा कि बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट का विजेता कौन होगा। किन-किन की जमानत जब्त होगी। मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। दोपहर तीन बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल यदि इस बार जीतते हैं तो यह उनकी तीसरी ताजपोशी होगी। वह तीसरी बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी हैं। यदि जनता उनके पक्ष में फैसला करती है तो वह जिले से दूसरी महिला सांसद होंगी। इसके पहले सावित्री निगम सांसद बन चुकी हैं। नरैनी के पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के पुत्र मयंक द्विवेदी इस बार बसपा से प्रत्याशी हैं। यदि उनकी जीत होती है तो वह पहली बार दिल्ली की दूरी तय करेंगे।
विज्ञापन



इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज



प्रत्याशी पार्टी

आरके सिंह पटेल भाजपा



कृष्णा देवी पटेल सपा-कांग्रेस गठबंधन

मयंक द्विवेदी बहुजन समाज पार्टी



सुरेंद्र कुमार स्वतंत्र जनताराज पार्टी

प्रमोद कुमार अपना दल कमेराबादी


रामसिंह गौड़ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

रामचरण निर्दलीय



पंचमलाल भागीदारी पार्टी

गुलाबचंद्र वर्मा राष्ट्रीय उदय पार्टी



डा.रामचंद्र सरस कम्युनिस्ट पार्टी

बाबूलाल लोग पार्टी



दिनेश कुमार पटेल सरदार पटेल पार्टी





बांदा-चित्रकूट लोकसभा में कुल मतदाता व पड़े वोट

विधानसभा क्षेत्र वोटर पड़े वोट मतदान प्रतिशत



बबेरू 344361 204783 58

नरैनी 350482 212662 59



बांदा 315062 189654 61

चित्रकूट 385565 234564 59



मानिकपुर 351955 201593 58

योग 1747425 1043256 59.45

नरैनी होगी निर्णायक, बबेरू विधानसभा देगी रफ्तार

बांदा-चित्रकूट लोकसभा चुनाव में मंगलवार को जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। वहीं हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के तिंदवारी विधानसभा के मत भी गिने जाएंगे। मतगणना में जहां नरैनी विधानसभा निर्णायक साबित होगी, वहीं बबेरू विधानसभा क्षेत्र नतीजों को रफ्तार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरैनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 373 मतदेय स्थल हैं। यहां की मतगणना 26 चक्रों में होनी है। इसलिए नरैनी विधानसभा क्षेत्र मतगणना में निर्णायक रहेगा। यहां का फैसला सबसे आखिरी में करीब तीन बजे तक आने की संभावना है।

वहीं बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 350 मतदेय स्थल हैं। यहां की मतगणना में काफी हद तक रुझान स्थिति साफ करेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 25 चक्र में समाप्त हो जाएगी। बांदा विधानसभा के 320 मतदेय स्थलों की मतगणना 22 चक्रों में की जाएगी। इस विधानसभा के सभी रुझान दोपहर एक बजे तक आने की संभावना है। नरैनी क्षेत्र के मतों की गिनती सबसे आखिरी तक होगी। इसलिए नरैनी विधानसभा निर्णायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed