फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Who will be the administrator, screws trapped in five blocks

बांदा: कौन बनेगा प्रशासक, पांच ब्लाकों में फंसा पेंच

Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Who will be the administrator, screws trapped in five blocks
बांदा। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद जिले में यह पेंच फंसता नजर आ रहा है कि पांच ब्लाकों की ग्राम पंचायतों का प्रभार कौन संभालेगा? इन ब्लाकों में एडीओ (पंचायत) के पद खाली हैं। शासन ने गाइड लाइन जारी की है कि एडीओ से नीचे स्तर के किसी कर्मचारी को ग्राम पंचायत की कमान नहीं दी जाए। जिले में सिर्फ तीन विकास खंडों में ही एडीओ (पंचायत) तैनात हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए पंचायत प्रतिनिधियों का निर्वाचन न होने तक गांवों में चल रहे विकास कार्य व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशासक की तैनाती की जानी है। चुनाव में अभी कई माह बाकी हैं। इस अवधि में ग्राम पंचायतों के सामान्य कार्यों के अलावा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन नियुक्त किए गए प्रशासक के हाथ रहेगा।
विज्ञापन

जिले में आठ विकास खंड (ब्लाक) हैं। इनमें सिर्फ तीन ब्लाकों बबेरू, तिंदवारी और जसपुरा में ही स्थायी रूप से एडीओ (पंचायत) तैनात हैं। शेष पांच ब्लाकों महुआ, बड़ोखर खुर्द, नरैनी, बिसंडा और कमासिन में एडीओ की नियुक्ति न होने से यहां ग्राम पंचायत सचिव को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। वे प्रभारी एडीओ के रूप में काम कर रहे हैं। इनका मूल पद एडीओ से नीचे स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में अपर डीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन ने यह भी विकल्प दिया है कि एडीओ (पंचायत) से ऊपर के अधिकारी को ग्राम पंचायत का प्रशासक बनाया जा सकता है। बताया कि इसका निर्णय डीएम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed