फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the son did not give him money for alcohol, he shot himself with a gun and died

Banda News: बेटे ने शराब के पैसे नहीं दिए तो तमंचे से गोली मारकर दी जान

Sun, 03 Nov 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
When the son did not give him money for alcohol, he shot himself with a gun and died
चिल्ला (बांदा)। शराब पीने के लिए बेटे ने पैसे नहीं दिए तो किसान ने ट्यूबवेल पर जाकर खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव निवासी नंदलाल सिंह उर्फ पप्पू (52) ने शनिवार की सुबह खेत में लगे ट्यूबवेल में तमंचे से सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। खेत पर काम कर रहे बेटे विकास व गांव के बलदेव कुटार गोली की आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि पिता नंदलाल सिंह शराब के नशे के लती थे। उनके पास 10 बीघा जमीन थी और घर था। नशे के चलते उन्होंने वह भी बेच दिया था। अब भूमिहीन हो चुके हैं। खेत में मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते थे। सुबह पिता ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। न देने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। नंदलाल तीन भाई थे। दो भाइयों की पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चिल्ला कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि शराब के नसे का आदी था। 315 बोर के तमंचे से फायर कर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed