{"_id":"67f023128d99822dca00a959","slug":"when-he-did-not-get-food-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-124472-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाना नहीं मिला तो फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाना नहीं मिला तो फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
बांदा। गिरवां के तेरा गांव में समय से खाना न मिलने से नाराज युवक ने गुरुवार की रात मवेशीबाड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता बैल बांधने गए तो बेटे को फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
ताऊ रामबहादुर ने बताया कि खेत में गेहूं की मड़ाई चल रही है। अनुज यादव (18) का पूरा परिवार गुरुवार को सुबह खेत में गया था। सभी लोग रात करीब नौ बजे बैलगाड़ी से गेहूं लेकर घर पहुंचे। अनुज ने खाना मांगा।
इस पर बहन अन्नू ने कहा कि दिन का बचा खाना उसने खा लिया है। कुछ देर रुको खाना बना देते हैं। इस पर अनुज बहन से नाराज हो गया और मवेशी बाड़े में चला गया। कुछ देर बाद पिता महेश्वरी यादव गल्ला उतरवा कर बैलों को बांधने मवेशी बाड़े पहुंचे तो वहां अनुज को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
अनुज दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई भोलू भोपाल में रहकर कमाता है। पिता के पास दो बीघा जमीन है। घर में मां मनोजा है। गिरवां थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया भाई-बहन का आपसी विवाद हुआ है। इसी के चलते युवक ने खुदकुशी की है।