{"_id":"6590639d740f7c85000ec6fb","slug":"we-suicidal-half-a-dozen-news-banda-news-c-212-1-sknp1006-5724-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति के डांटने से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति के डांटने से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी के घर जाने पर पति के डांटने से आहत महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने कमरे का दरवाजा बंद देखा तो पिता को बताया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर खिड़की तोड़कर शव को निकाला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी मीरा (27) ने शुक्रवार की देर शाम घर में कमरा बंद कर साड़ी से पंखे के छल्ले में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मीरा के दोनों बच्चे आयुष (8) व मनीष (6) मां को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने लगे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पिता अनिल कुमार को बताया। अनिल ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाला। पति अनिल ने बताया कि दो दिन पहले मीरा पड़ोसियों के घर चली गई थी। उसने उसे मना किया था। कहा कि मां राजकली के साथ किसी के भी घर आया-जाया करो। इसी बात से आहत होकर उसने फंदा लगाया है। घटना के समय ससुर छत्रपाल बांदा आए हुए थे। सास राजकली इलाज के लिए झांसी जाने की तैयारी में लगी थी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पति के डांटने पर दो-तीन दिन से वह अनबन रह रही थी। खाना वगैरह भी सही से नहीं खा रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।