फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water not released in canal, farmers worried about irrigation

Banda News: नहर में नहीं छोड़ा गया पानी, किसान सिंचाई को परेशान

Wed, 26 Nov 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water not released in canal, farmers worried about irrigation
फोटो - 01 काजीपुर पंप कैनाल से जुड़ी सूखी नहर। संवाद
खत्री पहाड़। काजीपुर पंप कैनाल से पानी न छोड़ने पर खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। इससे किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी नहर से पानी नहीं छोड़ा गया। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। काजीपुर गांव के पास से निकली केन नदी से संचालित पंप कैनाल से काजीपुर, पिथौराबाद, मुरादपुर, शेरपुर, खोही आदि गांवों में नहर के जरिये पानी पहुंचाया जाता है। इससे किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है लेकिन रबी फसल के लिए अभी तक पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़ा गया। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

काजीपुर के लवलेश यादव, नन्हे केवट, लल्लू कुशवाहा, राम सिंह, बाबूराम आदि ने बताया कि पंप कैनाल से पानी छोड़ने के लिए 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित थी। इस वर्ष अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। कहा कि यदि इस सप्ताह नहर से पानी नहीं मिलता तो करीब आठ गांवों के किसानों की गेहूं, चना आदि की फसलें सूखकर खराब हो जाएंगी। इस विषय में किसानों ने एसडीएम से भेंटकर शिकायत दर्ज कराई है और नहर में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप कैनाल से हर साल 25 अक्तूबर को पानी छोड़ दिया जाता था लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ। गेहूं व चना की फसल को पानी की आवश्यकता है। जल्द पानी न मिला तो फसल सूख जाएगी।
योगेंद्र अवस्थी, किसान
---------------
एक माह से नहर से पानी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गेहूं का पलेवा का समय चल रहा है। पानी की कमी से उत्पादन पर असर पड़ेगा।
देशराज, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed