फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   water level in Yamuna stopped before touching red mark

लाल निशान छूने से पहले ही थम गई यमुना

Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
water level in Yamuna stopped before touching red mark

दो दिन में करीब 7 मीटर बढ़ जाने के बाद अब चिल्ला घाट में यमुना नदी घटने लगी है। उधर, केन नदी के जल स्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


यमुना नदी में मंगलवार को जलस्तर 95.82 मीटर था। बुधवार को यह 2.27 मीटर बढ़कर 97.09 मीटर पहुंच गया। खतरे के निशान से महज 2.91 मीटर नीचे पहुंचने के बाद जलस्तर घटने लगा है। इससे चिल्ला समेत यमुना नदी किनारे आबाद गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


उधर, केन नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 96.50 मीटर हो गया। बुधवार को 96.48 मीटर था। यह दो सेंटीमीटर बढ़ी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक केन नदी पिछले तीन दिनों से स्थिर थी, लेकिन कल से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप, शाम को बूंदाबांदी
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को सुबह से ही कड़ी धूप रही। शाम करीब 4 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को राहत दी। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को करीब दो डिग्री तापमान घट गया। बांदा में अधिकतम 35.0 व न्यूनतम 28.0, हमीरपुर में अधिकतम 36.0 व न्यूनतम 28.0, चित्रकूट में 37.2 व 29.2 और महोबा में अधिकतम 35.6 व न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed