फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   water crices angry people

बिजली-पानी से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 26 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
water crices angry people
चमरौडी चौराहे पर पर जाम लगाए बिजली-पानी संकट से त्रस्त लोग। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तीन दिन से मंडल मुख्यालय से चल रहे बिजली और पानी के संकट के हालात गंभीर रूप लेने लगे हैं। भीषण गर्मी मे पानी-बिजली के लिए तरस रहे लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। सैकड़ों लोगों ने बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप में खुली सड़क पर धरना देकर कई मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया। अफसरों को उन्हें समझाकर रास्ता साफ कराने में पसीना आ गया। शहर में पानी और बिजली का संकट कम होने के बजाय और गंभीर हो गया है।

विज्ञापन


आंधी और बारिश से गड़बड़ाई बिजली और पानी की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही। रोजाना आ रही आंधी बिजली की लाइनों और खंभों को धराशायी और तार-तार कर रही है। जितने फीडर मरम्मत के बाद चालू होते हैं, उससे ज्यादा अगले दिन खराब हो जाते हैं। नतीजतन पूरा शहर पानी और बिजली के जबरदस्त संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन


शहर के सर्वोदय नगर, गायत्री नगर, कालूकुआं, चमरौडी आदि इलाकों के लोगों का बृहस्पतिवार को दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोग सड़कों मेें उतर आए और तिराहे पर जाम लगा दिया। बबेरू, कमासिन, बिसंडा, फतेहपुर, तिंदवारी आदि के रास्ते बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग इतने खफा थे कि धूप और तप रही सड़क की परवाह किए बगैर सड़क पर बैठ गए। कुछ देर बाद बड़ी तादाद में शहर की पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन अनशनकारी नहीं माने। लगभग साढे़े तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली और जल संस्थान के अधिकारियों ने शाम तक बिजली और पानी आपूर्ति कराने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed