फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water Aarti also started in Yamuna River

यमुना नदी में भी जल आरती की शुरूआत

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water Aarti also started in Yamuna River
बबेरू में नदी में दीप जलाते डीएम हीरा लाल। साथ में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा। - फोटो : BANDA
बबेरू। मुख्यालय में केन नदी की साप्ताहिक आरती के बाद अब यमुना नदी में भी आरती कार्यक्रम शुरू हो गया। शुरूआत मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हुई। मरका गांव के पास स्थित यमुना नदी में निर्माणाधीन पुल के पास विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और डीएम हीरा लाल ने यमुना नदी की आरती की।
विज्ञापन

नदी में दीपदान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम और विधायक ने नदियों का महत्व बताया। कहा कि यह हमारी जीवन रेखा हैं। इनका धार्मिक महत्व भी है। नदियों के साथ कुएं, तालाब को भी संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से कहा कि इसके प्रति खुद सक्रिय हों और दूसरों को प्रेरित करें। डीएम और विधायक ने पीले फूलों से लहलहाती सरसों के खेतों का जायजा भी लिया। फसलों के बारे में किसानों से जानकारी की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात द्विवेदी, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव रवि मौर्या, ग्राम प्रधान विनोद निषाद, शोध छात्र रामबाबू तिवारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed