फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Warning issued against farming on pump canal land; notice served.

Banda News: पंप कैनाल की भूमि पर खेती न करने की चेतावनी, नोटिस जारी

Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Warning issued against farming on pump canal land; notice served.
कालिंजर। मसौनी पंप कैनाल परियोजना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर खेती करने वाले किसानों को विभाग ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लघु डाल नहर उपखंड बबेरू के सहायक अभियंता तृतीय की ओर से जारी नोटिस में बताया है कि पंप कैनाल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के कुछ किसान विभाग की भूमि पर बोआई और जोताई कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। 13 जुलाई को जारी नोटिस में किसानों से कहा गया है कि वे सिंचाई विभाग की भूमि का प्रयोग न करें। यदि भविष्य में कोई नुकसान होता है तो विभाग इसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

सहायक अभियंता ने यह नोटिस अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर खंड बांदा, ग्राम पंचायत भारतपुर मसौनी, कटरा कालिंजर एवं तलहटी कालिंजर के ग्राम प्रधानों को भी भेजा है। ग्राम पंचायतों से कहा गया है कि वे अपने स्तर पर किसानों को सूचित करें और सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से खेती रोकने में सहयोग करें।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कटरा राजेंद्र श्रीवास ने बताया कि पंचायत भवन में नोटिस चस्पा कर दिया है। ग्रामीणों को व्यक्तिगत सूचना भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed