फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voting will be held on four posts including the President

Banda News: अध्यक्ष सहित चार पदों पर होगा मतदान

Sun, 04 Feb 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held on four posts including the President
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को महज तीन दिन ही शेष बचे है। प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि इस बार चुनाव में जातिवाद अथवा ढाबा पार्टी जैसा कुछ नहीं है। 1400 सदस्यों वाले बार संघ में अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए छह फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर महज तीन प्रत्याशी अशोक दीक्षित, द्वारिका प्रसाद मंडेला, धनराज सिंह होने से मुकाबला त्रिकोणीय है। अध्यक्ष के बाद दूसरे नबंर के महत्वपूर्ण महामंत्री पद संघर्ष तगड़ा है। इसमें रामप्रकाश शिवहरे, शिवविलास सोनी, मनोज कुमार निगम, गोविंद प्रसाद, राममिलन सिंह, यदुनाथ सिंह, राजेश कुमार के बीच संघर्ष तगड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा। शेष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सामान्य उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सहित सभी सदस्य निर्विरोध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने पूरी ताकत झोंक दी है। कचहरी सहित घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है। मजे कि बात इस वर्ष वकीलों को रिझाने के लिए होने वाली ढाबा पार्टी व जातिगत बैठके नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed