फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voters list is only Gita and Ramayana

मतदाता सूची ही गीता और रामायण

Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Voters list is only Gita and Ramayana
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

चुनावी महासमर में मतदाता सूची ही हमारी गीता और रामायण है। पदाधिकारी जिम्मेदारी से मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं। यह बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री व जिला प्रभारी धर्मपाल सिंह ने भाजपा बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र संचालन समिति की बैठक में कही। नसीहत दी कि 18 वर्ष की उम्र वाले किसी युवा का नाम नहीं छूटना चाहिए। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत सभागार में लगभग दो घंटे तक बंद कमरे में संचालन समिति की बैठक हुई। सिंचाई मंत्री ने कहा कि इच्छाशक्ति व संकल्प के साथ आगे बढ़ें। बूथों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही दोबारा केंद्र की सत्ता हासिल होगी। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। भाजपा प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने विधान सभा क्षेत्र संचालन समिति के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी योजनाओं को बूथ पर लेकर जाएं। कहा कि जल्द बूथ समिति का अभिनंदन, पद यात्रा व कमल संदेश बाइक रैली निकालकर भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


बैठक में लोक सभा क्षेत्र संचालन समिति प्रभारी राजेंद्र पटेल, लोकसभा क्षेत्र संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह (बांदा), जिलाध्यक्ष/विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (कर्वी), सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, जिला प्रभारी हनुमान मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरन कबीर (नरैनी), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), आरके पटेल (मऊ मानिकपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, चित्रकूट प्रभारी रामरतन कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर, रामहित कश्यप, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, माताबदल, अयोध्या प्रसाद, जिला प्रवासी अशोक जाटव, अजीत गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, रामकेश निषाद, आनंद स्वरूप, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, कमल सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed