{"_id":"589379124f1c1b0f0be80cb1","slug":"volleyball-league-players-showed-verve","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल लीग मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल लीग मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
रायफल क्लब में वालीबाल में भिड़तीं खैराडा व बड़ा गांव की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान मेें आयोजित हीरो ग्रामीण वालीबाल लीग मैच शुरू हो गया। इसमें 16 टीमें शामिल हो रही हैं। शुक्रवार को फानइल मैच खेला जाएगा। रायफल क्लब ग्राउंड में गुरुवार को पहला मैच खैराडा और बड़ा गांव के बीच खेला गया। इसमें बड़ा गांव टीम विजेता रही। दूसरे मैच में कबरे पुरवा टीम ने हुसैनगंज को पराजित किया। हमीरपुर स्टेडियम और गोयरा के बीच खेले गए मैच में हमीरपुर स्टेडियम टीम विजेता रही।
विज्ञापन
एक अन्य मैच में वाईएमसी के खिलाड़ियों ने मौदहा (हमीरपुर) को हराया। उधर, अगले मैच में एकलव्य
महाविद्यालय (दुरेड़ी) ने मोहनपुरवा की टीम को शिकस्त दी। आखिरी मैच में बिसंडा टीम में आरसीबी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत संयुक्त आबकारी आयुक्त विनय कुमार सिंह ने कराई। जिला आबकारी अधिकारी डॉ.सुरेशचंद्र, विजय कुमार शुक्ला, आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। निर्णायक शिव कुमार गुप्ता, भगवानदीन, अजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल और स्कोरर धरमपाल सिंह (बिसंडा) रहे। संघ सचिव फैयाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शुक्रवार को बाकी लीग मैच के बाद फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन