फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Viral infections and diarrhea tighten their grip; treatment administered on benches.

Banda News: वायरल, डायरिया ने कसा शिकंजा, बेंच पर इलाज

Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Viral infections and diarrhea tighten their grip; treatment administered on benches.
फोटो-28- दवा वितरण कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन


फोटो-29- ट्रामा सेंटर में बेंचों में होता मरीजों का इलाज। संवाद

500 मरीज बुखार और डायरिया के पहुंचे
बेंचों पर करना पड़ रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश के मौसम में वायरल फीवर व डायरिया लोगों को छका रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। बुखार व डायरिया से पीड़ित तकरीबन 500 मरीज पहुंचे। इसके अलावा 30 से ज्यादा मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए। बुखार के मरीजों के लिए अलग से काउंटर भी नहीं खोला गया। सभी मरीज निर्धारित काउंटर से पर्चा और दवा लेते दिखाई दिए। वहीं भीड़ के कारण बेंचों पर लोगों का इलाज करना पड़ा।

जिला अस्पताल में सोमवार को 1500 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें से 500 मरीज बुखार व डायरिया के पहुंचे। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कुरारा हमीरपुर की इंदिरा देवी, अकबई महोबा के दीपक, मध्य प्रदेश के पन्ना की गुलबिया, ओरन की मोहनी, कालूकुआं की ममता, चंद्रपुरा हमीरपुर के राजेश, झील का पुरवा के अनुज, पैलानी की लाली, गजनी के राजेंद्र, कबीर नगर तिंदवारी के जानू समेत 30 से ज्यादा मरीजों को बुखार व डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है। सोमवार को भर्ती मरीजों से ट्रॉमा सेंटर फुल रहा। मरीजों को बेंचों में लिटाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी व डॉ. हृदयेश पटेल ने बताया कि बारिश के मौसम में वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल में निर्देश के बावजूद बुखार के मरीजों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed